RPF Constable Result 2025: 42,143 उम्मीदवार पास, PET और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित

RPF Constable Result 2025

RPF Constable Result 2025
RPF Constable Result 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 42,143 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। साथ ही, पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। PET और अन्य विवरण बोर्ड की ओर से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार सीधा परिणाम PDF डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं।

RPF Constable Result 2025 ऐसे चेक करें

RPF Constable Result 2025
RPF Constable Result 2025

आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं

  • CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Scores” लिंक पर क्लिक करें
  • “Result of Computer-Based Test (CBT) for the post of Constable against RPF-02/2024” लिंक पर क्लिक करें
  • PDF ओपन होने के बाद Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें
  • रोल नंबर मिलने पर आप PET/PMT के लिए योग्य हैं
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव रखें

RPF Constable Result 2025

Chandan is an experienced digital journalist who has been doing in-depth analysis of national and international news for the last 7 years. Chandan's reporting on News-4u.in is a blend of truth, speed and journalism. He has done ground-level coverage of important events in politics, technology, sports and entertainment.

Leave a Comment

error: Content is protected !!