क्रिप्टो निवेशकों के लिए चेतावनी
सरकार और सेबी ने क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। कई फर्जी ऐप्स और वेबसाइट्स लोगों को बड़ी कमाई का लालच देकर ठग रही हैं।
साइबर क्राइम सेल ने बताया कि कई युवा बिना जानकारी के इन ऐप्स में निवेश कर रहे हैं और अपनी जमा पूंजी गवा रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म असली जैसे लगते हैं, लेकिन उनके पीछे स्कैमर्स होते हैं।

सेबी ने सलाह दी है कि निवेशक केवल रजिस्टर्ड और भरोसेमंद क्रिप्टो एक्सचेंज का ही उपयोग करें। सरकार भी जल्द क्रिप्टो पर नियमन लाने की तैयारी में है।
बिटकॉइन, ईथर जैसे डिजिटल करेंसी में भारी उतार-चढ़ाव के चलते यह निवेश हाई रिस्क कैटेगरी में आता है।


























