बिहार बोर्ड ने जारी किया नया टाइम टेबल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी और मार्च के पहले सप्ताह तक चलेंगी। यह घोषणा बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। पहली बार छात्रों को OMR शीट के साथ-साथ विषयवार वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र भी दिया जाएगा।
परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होकर दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
इसके अलावा बोर्ड ने यह भी कहा है कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सख्ती और निगरानी और अधिक बढ़ाई जाएगी। हर केंद्र पर CCTV कैमरा, जैमर और निगरानी दल तैनात होंगे।
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से टाइम टेबल डाउनलोड करें और समय रहते पढ़ाई की योजना बनाएं।



























