यूपी में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। पहले ये छुट्टियां 15 जून तक निर्धारित थीं।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू के कारण अस्पतालों में भीड बढ़ी है और कई जिलों में हीट स्ट्रोक से मौत के मामले सामने आए हैं।
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी निजी स्कूल छुट्टियां खत्म होने से पहले संचालन न करे, वरना लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है।