स्मार्टफोन यूज़र्स सावधान!
अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में बैंकिंग ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो सतर्क हो जाइए। हाल ही में एक नया एंड्रॉइड वायरस सामने आया है, जो नकली ऐप्स और फर्जी लिंक के जरिए यूज़र्स की बैंक डिटेल्स चुरा रहा है।
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार यह वायरस ‘ट्रोजन’ कैटेगरी का है जो आपके फोन में घुसकर ओटीपी, पासवर्ड, और बैंकिंग ऐप की जानकारी को हैक कर लेता है। यह वायरस यूज़र्स को असली ऐप जैसा इंटरफेस दिखाता है, जिससे लोग धोखा खा जाते हैं।
सरकार ने एक साइबर एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर से बाहर के किसी ऐप को इंस्टॉल न करें। साथ ही किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और फोन में एंटीवायरस जरूर रखें।
यह पहली बार नहीं जब इस तरह का वायरस आया हो, लेकिन यह पहले से अधिक एडवांस और खतरनाक है। लोगों को जागरूक रहना जरूरी है क्योंकि एक गलती आपकी जिंदगी की कमाई को लूट सकती है।